फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं कालाबाजारी में एक गिरफ्तार

Sun, 17 Jan 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। गुड़गांव से अवैध तरीके से काला बाजारी करके लाए गए सरकारी वितरण के गेहूं के 150 कट्टों के मामले में थाना शहर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि एमआईई क्षेत्र की जिस फ्लोर मिल से गेहूूं बरामद हुआ वह सोहना उपमंडल के गांवों में राशन डिपो पर जाना था। उक्त गेहूं को अवैध तरीके से मिलीभगत करके यहां लाया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी गहन जांच व आरोपियों को पकड़ने के निर्देश किए गए। जिस पर उप निरीक्षक राजेंद्र की टीम ने एक आरोपी कर्मबीर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य को पकड़ने के लिए टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से इस मामले में किन-किन की संलिप्तता रही है और कब से यह खेल चल रहा था इसकी जानकारी जुटाने के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें