थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव दूबलधन-सिवाना मार्ग पर रविवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे बेरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद पुलिस रोहतक पीजीआई पहुंची। जहां पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जहां से सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव सिवाना निवासी जितेंद्र व उसका दोस्त रोहित रविवार शाम को बाइक पर किसी काम से गांव दूबलधन आए हुए थे। वह अपना का निपटाने के बाद अपनी बाइक पर सवार होकर वापस गांव सिवाना जा रहे थे। जैसे ही वह दूबलधन-सिवाना मार्ग पर बने जलघर के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर में जितेंद्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज पीजीआईएमएस रोहतक में चल रहा है। पुलिस ने रोहतक पीजीआई पहुंच कर जितेंद्र के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। जबकि अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। फिलहाल तक इस बात का सुराग नहीं लग पाया था कि किस वाहन ने बाइक को टक्कर मारी है।
गांव दूबलधन सिवाना मार्ग पर सड़क हादसे की सूचना मिली थी। जिसमें बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई है। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रोहतक पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया।
- प्रीतम, जांच अधिकारी, पुलिस थाना, बेरी।