फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बुलंदशहर निवासी युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर मांडोठी टोल के पास अज्ञात वाहन से बाइक सवार की टक्कर हो गई। हादसे में उसकी मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। मांडोठी चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यूपी के बुलंदशहर जिले के ईस्माइला थाना क्षेत्र के निवासी (40) बलबीर सिंह बुधवार को अपने दोस्त संदीप के साथ नजफगढ़ के गांव उजवा में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। वीरवार सुबह करीब 5 बजे दोनों बाइक से अपने घर के लिए चले थे। जानकारी के अनुसार जब वे मांडोठी टोल के नजदीक पहुंचे तो उनके आगे चल रहे अज्ञात वाहन चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे उनकी बाइक वाहन में जा टकराई। इस हादसे में अधिक चोटें आने के कारण बलबीर सिंह की मौत हो गई, जबकि उसका साथी संदीप घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाते की संबंधित कार्रवाई अमल में लाई है। बलबीर अविवाहित था और तीन भाइयों में मंझला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें