फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क हादसे में एक की मौत, केस दर्ज

Mon, 17 Jun 2024 04:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। याकूबपुर से आगे गुरुग्राम की तरफ एक गाड़ी ने तेज रफ्तार से आगे निकलकर ब्रेक लगा दिए, इसके चलते पीछे आ रही गाड़ी उससे टकरा गई। हादसे में पीछे से टकराने वाली गाड़ी में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मथुरा बाजना के गांव अबाखेड़ा निवासी धर्मबीर ने पुलिस में शिकायत दी है कि 13 जून को वह और उसकी साथी पलवल के प्रकाश काॅलोनी शमशाबाद निवासी हरवीर सिंह गाड़ी लेकर चरखी दादरी से गुरुग्राम की तरफ जा रहे थे। जब वे याकूबपुर से निकलकर गुरुग्राम की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी एक चालक अपनी गाड़ी को तेज गति व लापरवाही से चलाकर उनकी गाड़ी से आगे निकालकर ले गया और अचानक से ब्रेक लगा दिए। इससे उनकी गाड़ी आगे वाली गाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में हरवीर घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल झज्जर में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, लेकिन घायल को पलवल सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने हरवीर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें