बहादुरगढ़। दूध व दही के साथ हरी सब्जियों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसान दायक होते है। दूध व दही के साथ हरी सब्जी खाने से शरीर में विटामिन की कमी होने लगती है। खाना खाने के करीब एक से डेढ़ घंटे बाद दूध दही पीना चाहिए।
नागरिक अस्पताल के एसएमओ डाक्टर विनय ने बताया कि कई लोग स्वाद के लिए दूध दही के साथ हरी सब्जियों का सेवन करते है, लेकिन उससे शरीर को ना तो विटामिन मिलता ना ही स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। दूध दही के साथ सब्जियां खाने से सब्जी व दूध दही का विटामिन खत्म हो जाता है। जिसे आप अपने स्वाद के लिए खा सकते है,परंतु शरीर में इन चीजों का कोई भी फायद नहीं पहुंचता। लोगों को हरी सब्जियों के साथ दूध दही का सेवन नही करना चाहिए। उड़द की दाल के साथ कभी भी दूध का सेवन ना करें। दूध पीने के पहले, बाद में और साथ में कभी फल नहीं खाने चाहिए। अगर आप दूध के साथ अन्नास, संतरे जैसे खट्टे फल खाते हैं तो ये आपको नुकसान पहुंचाते हैं। इससे खाना नहीं पचता और उल्टी होती है।