22jjrp11- कार्यक्रम में साइकिलिस्ट स्वीटी मलिक को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत-परिजन
झज्जर। नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में रविवार को डीघल गांव की बेटी साइकिलिस्ट स्वीटी मलिक को सम्मानित किया गया। उन्हें फिट इंडिया मिशन के तहत आयोजित संडे ऑन साइकिल अभियान के 62वें संस्करण में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।
यह इवेंट ईएसआईसी की 75वीं स्थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजित किया गया। इस दौरान कर्मचारी राज्य बीमा निगम के महानिदेशक अशोक कुमार ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें स्वीटी मलिक ने भी भाग लिया।
साइक्लिस्ट स्वीटी मलिक पिछले कई वर्षों से खेल के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्त हो हमारा भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित अन्य सामाजहित के लिए जागरुकता कार्यक्रम कर रही हैं।
स्वीटी ने कहा कि युवाओं को अपने रोजमर्रा के कार्य साइकिल के तहत ही करने चाहिए। अगर हम फिट होंगे तो तभी सुपरहिट हाेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी संडे ऑन साइकिल के कार्यक्रम को स्थानीय स्तर पर फिट इंडिया मिशन के तहत जोर शोर से शुरू किया जाएगा।