बहादुरगढ़। सेक्टर 6 थाना की एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने एक युवक को देसी पिस्तौल के साथ काबू किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि मुख्य सिपाही हरीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ के एरिया में तैनात थी। टीम ने सेक्टर 6 मोड़ के पास संदेह के आधार पर एक युवक को काबू किया। उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुआ। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान फिलहाल बहादुरगढ़ के सैनिक नगर में रह रहे अग्रवाल कॉलोनी के विनय के तौर पर की गई। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 6 में मामला दर्ज किया गया। अदालत ने उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। संवाद