बादली। थाना बादली क्षेत्र में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में बादली पुलिस ने एक आरोपी को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। कृष्ण निवासी बुपनियां ने शिकायत दी थी कि वह और उनके पिता घर पर थे। उसी दौरान तीन युवक आए और उनमें से एक ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। थाने में तैनात उपनिरीक्षक राजेश कुमार की टीम ने उनमें से एक आरोपी अमन निवासी जींद, जो पहले से किसी आपराधिक मामले में कैथल जेल में बंद है, को दो दिन के पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की गई। आरोपी को अदालत झज्जर में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद