फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जर्जर हालत में बर्फखाना रोड, निर्माण की मांग

Sat, 30 Nov 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
29jjrp02- झज्जर। सड़क में बने गड्ढे। स्त्रोत- जागरूक पाठक
विज्ञापन
झज्जर। शहर के पुराना बस स्टैंड के पीछे बर्फखाना रोड, छिक्कारा चौक से लेकर सुनारों वाला चौक तक जर्जर हालत में है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस रोड पर बड़े वाहनों के आवागमन से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बर्फखाना रोड अति व्यस्त रोड है और सारा दिन वाहनों का आवागमन होता है। सड़क के जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने के कारण सारा दिन वाहनों के आवागमन से पैदल चलने वाले लोगों व दुकानदारों को उड़ने वाली धूल का सामना करना पड़ता है, जिससे बहुत परेशानी हो रही है। इस मार्ग पर निजी स्कूल एवं अस्पताल में बच्चों एवं मरीजों को आने जाने में दिक्कत होती है। स्थानीय निवासियों ने सीसी सड़क निर्माण की मांग की है।
लोगों ने बताया कि सड़क में गहरे गड्ढे बने हुए हैं, लेकिन पीडब्ल्यूडी बीएंडआर इस रोड की सुध नहीं ले रहा है। पिछले दो साल से ज्यादा समय से रोड की हालत खराब हो चुकी है।
विज्ञापन

वहीं सिलानी गेट पंडितजी चाय वाले की दुकान से लेकर कुलदीप चौक तक सारे रोड पर गड्ढे बने हुए हैं। पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के प्रधान जिले सिंह सैनी को ज्ञापन देकर सड़क के निर्माण की मांग की है। चेयरमैन ने भी आश्वासन दिया कि अधिकारियों से बातचीत कर समस्या का जल्द समाधान करवाया जाएगा।

29jjrp02- झज्जर। सड़क में बने गड्ढे। स्त्रोत- जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें