फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: फायर करके दहशत फैलाने के मामले में एक गिरफ्तार

Fri, 09 Feb 2024 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र में दहशत फैलाने की नीयत से हवाई फायर करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया है। आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक लाइनपार बहादुरगढ़ निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि बिशन निवासी नेताजी नगर लाइनपार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दहशत फैलाने की नीयत से फायर करने का मामला 3 जनवरी को दर्ज किया था। अब पुलिस ने एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहित उर्फ गोरखा निवासी शास्त्री नगर लाइनपार बहादुरगढ़ के तौर पर की गई है। आरोपी ने उक्त वारदात का खुलासा किया है। थाना में तैनात उप निरीक्षक जयकरण की टीम आरोपी को जिला झज्जर की दुलीना जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई और उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें