फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्टॉक मार्केट का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी मामले में एक गिरफ्तार

Sun, 01 Sep 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

झज्जर। स्टॉक मार्केट का झांसा देकर लाखों रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के मामले में साइबर थाना झज्जर की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना साइबर प्रबंधक निरीक्षक अजय मलिक ने बताया कि बहादुरगढ़ की नई बस्ती निवासी राहुल ने अपनी शिकायत में बताया कि वह एक निजी स्कूलों में लेक्चरर के पद पर तैनात है। शेयर मार्केट ट्रेडिंग करने के लिए उसने फरवरी 2024 में कुछ ऐप डाउनलोड किए थे, इसे मई 2024 में एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया गया। जोड़ने वाली महिला ने खुद को एसएम ग्रुप का मैनेजर बताया। उसने अपने अन्य दोस्तों की सहायता से अलग-अलग खातों में पैसे डलवाए और मुनाफे का लालच देते हुए उसके साथ करीब 48 लाख 36 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना साइबर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया है। साइबर झज्जर की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजकुमार निवासी जयपुर राजस्थान के तौर पर की गई। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें