फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। डावला गांव में एक डेढ़ वर्षीय मासूम की करंट चपेट में आ गया। मासूम के परिजन उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की सूचना मिली तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वीरवार की शाम को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजन मासूम के शव को ले जाने के लिए एंबुलेंस के लिए भी इधर-उधर घूमते रहे, लेकिन जब एंबुलेंस नहीं मिली तो मासूम के शव को स्कूटी पर ही लेकर अपने घर पहुंचे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डावला गांव निवासी जयबीर वीरवार दोपहर को अपनी पत्नी के साथ पंखा लगाकर गेहूं साफ रहे थे। उसी दौरान उनका बेटा डेढ़ वर्ष के मासूम शिवांस ने प्लग को हाथ लगा दिया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। इसके बाद उसके परिजन गंभीर हालत में उसे झज्जर के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बच्चे को करंट लगने से मौत की सूचना मिली थी। जिस पर सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया।
- रमेश कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस थाना झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें