फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर-बहादुरगढ़: चोरी के मामले का एक आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस की एक टीम की ओर से कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। गाव काहड़ी के क्षेत्र में स्थित एक मकान से सामान चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रबंधक माछरौली निरीक्षक प्रकाश चंद ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान तकदीर उर्फ टार्जन निवासी गांव काहड़ी जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में चोरी की वारदात का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत से आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। उन्होंने बताया कि बलजीत निवासी गांव कहाड़ी जिला झज्जर ने शिकायत देते हुए बताया कि उसके पड़ोसी ने अपना मकान माछरोली से कहाड़ी रोड पर अपने खेत में बना रखा है। मकान मालिक अपने परिवार के साथ दिल्ली रहता है। उसके मकान व खेत की देखरेख वह करता है। 5 फरवरी को वह अपने खेत में जा रहा था, तो मकान की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर दो नौजवान लड़के एक फर्राटा पंखा, दो पाइप रख कर ले जा रहे थे। जब उसने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने मोटरसाइकिल नहीं रोकी और वहां से भाग गए। जब उसने मकान के अंदर जाकर देखा दो मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला। मकान के अंदर से एक फराटा पंखा, दो पाइप लोहा एक बैंड, एक गैती, एंगल, इनवर्टर, बैटरी चोरी करके ले गए। शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना माछरोली में आपराधिक मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें