फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने थाना शहर झज्जर के एरिया से आरोपी दिशांत निवासी सिलाना को अवैध हथियार व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। स्पेशल स्टाफ झज्जर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि स्पेशल स्टाफ झज्जर की पुलिस टीम थाना शहर झज्जर के एरिया में मौजूद थी।
विज्ञापन

पुलिस टीम को सूचना मिली कि दिशांत निवासी सिलाना जिला झज्जर अवैध हथियार लिए हुए सिकंदरपुर मोड छोटा बाईपास झज्जर के पास अवैध हथियार लिए हुए खड़ा है। स्पेशल स्टाफ झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही अमरजीत की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उपरोक्त स्थान पर पहुंची तो वहा पर एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया।
उसकी संदेह के आधार पर तलाशी ली गई तो उसके पास एक अवैध हथियार व एक कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें