झज्जर सीआईए पुलिस टीम द्वारा गस्त के दौरान एक नौजवान को अवैध हथियार के साथ काबू किया गया। सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक सोमबीर ने बताया कि एसपी झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए झज्जर की टीम में तैनात मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार की पुलिस टीम थाना सदर झज्जर के एरिया में तैनात थी।
तैनात पुलिस टीम को गस्त के दौरान गांव खेड़ी आसरा की फिरनी पर रेवाड़ी खेड़ा रोड की तरफ से एक नौजवान लड़का पैदल आता हुआ दिखाई दिया। जो पुलिस पार्टी को देखकर पीछे मुड़कर तेज कदमों से वापस चलने लगा, जिस पर शक हुआ तो पुलिस पार्टी ने उपरोक्त नौजवान लड़के को काबू करके उसकी तलाशी ली तो तलाशी के दौरान एक देशी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
हथियार के साथ पकड़े गए नौजवान की पहचान अमन उर्फ चतरे निवासी आसण्डा जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज करके आगामी करवाई थाना सदर झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही विश्वप्रकाश के द्वारा अमल में लाई गई। मुख्य सिपाही विश्व प्रकाश की पुलिस टीम ने उपरोक्त आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।