बेरी। कार पार्किंग को लेकर लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
चौकी प्रभारी बेरी उप निरीक्षक सतबीर सिंह ने बताया कि वजीरपुर निवासी प्रिंस ने पुलिस में शिकायत दी थी कि 25 मार्च को वह अपने साथियों के साथ बेरी में होली खेलने गया था। तभी वहां पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर पवन व उसके साथियों के साथ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वहां से चले गए थे।
रात को जब हम हर्बल पार्क बेरी के गेट के पास खड़े थे, तभी वहां पर पवन व उसके साथी मोटरसाइकिल से आए। पवन ने पिस्तौल से उसके ऊपर फायर कर दिया, जिसके बाद चारों गाड़ी से बेरी की तरफ भाग गए, लेकिन पवन व उसके साथियों ने उसकी गाड़ी का पीछा किया। आगे रास्ता भीड़ा होने पर उसने अपनी गाड़ी रोक दी और मोटरसाइकिल सवार उनके पास आ गए। उन्होंने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
आरोपियों के खिलाफ थाना बेरी में मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपक निवासी बेरी के तौर पर की गई। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।