बहादुरगढ़। भारत विकास परिषद की बहादुरगढ़ शाखा और विवेकानंद शाखा की ओर से रविवार को शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में हुई।
वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. राजवंती शर्मा ने बच्चों को देशभक्ति के लिए प्रेरित किया। शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में डीपीएस स्कूल ने प्रथम, सेक्टर-6 स्थित डीएवी स्कूल ने द्वितीय और सैनिक नगर स्थित श्रीरामा भारती स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
हरदयाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और नाहरा-नाहरी रोड स्थित श्री रामा भारती स्कूल को प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले व सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शाखा अध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक और विवेकानंद शाखा अध्यक्ष सुनील बंसल ने बताया कि आगामी होने वाली प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में डीपीएस स्कूल की टीम बहादुरगढ़ शाखा का और डीएवी स्कूल की टीम विवेकानंद शाखा का प्रतिनिधित्व करेगी। कर्यक्रम में ममता कौशिक ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज रमेश राठी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय उपाध्यक्ष मूलचंद जोशी ने की। मंच का संचालन डा. कुलदीप जून और विनोद गिरधर ने किया। इस मौके पर सचिव मुकेश बंसल, नीरज गर्ग, चंचल गर्ग, रमेश गुप्ता, हरीश बजाज, रमेश सुखीजा, कैलाश लखोटिया, राजेश गुप्ता, दीपेश राठी व विजय पुन्हानी, राजबीर बंसल, गजेन्द्र यादव, सुरजीत घावरी, संजय कुमार, सरपंच मास्टर जयभगवान, भूषण गुप्ता, प्रीति गुप्ता, सोना बंसल, स्वाति गुप्ता, एमएस गुप्ता, एसके शर्मा, अश्वनी शर्मा, मनमोहित गुप्ता सहित मौजूद रहे।