फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर छात्राओं ने स्लोगन के माध्यम से किया जागरूक

Sat, 13 Jun 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़ की एनएसएस एवं यूथ रेड क्रॉस इकाई की स्वयंसेविकाओं ने बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। स्लोगन के माध्यम से आमजन को बाल श्रम उन्मूलन तथा बच्चों के शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन के अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

स्वयंसेविकाओं ने संदेश दिया कि बच्चों का स्थान विद्यालय में है कार्यस्थल पर नहीं। उन्होंने बाल श्रम को एक सामाजिक अभिशाप बताते हुए इसके उन्मूलन के लिए समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि बाल श्रम बच्चों के अधिकारों का हनन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें