-फोटो 81 : बाजार में वीरवार की सुबह नवरात्र के सामान की खरीदारी करते लोग। संवाद
- फोटो : Samvad
बहादुरगढ़। चैत्र नवरात्र के पहले दिन भक्तों ने विधिविधान से मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की। ब्रह्ममुहूर्त में ही शहर के सभी मदिरों के कपाट खुल गए। भक्तों ने घरों में कलश स्थापित कर मां से सुख समृद्धि की कामना की। बाजारों में बुधवार शाम से ही पूजा सामग्री खरीदने वालों की खासी भीड़ रही।
वहीं वीरवार को भी सुबह के समय दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। लोग माता की चुनरी, नारियल, फूलों की माला समेत नवरात्र का अन्य सामान खरीदते नजर आए। शिव-हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित सीयाराम ने बताया कि दूसरे दिन शुक्रवार को मां के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी।
कहा कि सुबह उठकर जल्दी स्नान कर लें, फिर पूजा के स्थापन पर गंगाजल डालकर उसकी शुद्धि करें। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। मां दुर्गा का गंगा जल से अभिषेक करें और अर्घ्य दें। अक्षत, रोली और लाल पुष्प अर्पित करें, प्रसाद के रूप में फूल और मिठाई चढाएं।