फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सावित्रीबाई फुले की जयंती पर पौधों की देखभाल का लिया संकल्प

विज्ञापन
02jjrp11- राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती की पूर्व संध्या पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. अमरदीप सह प्रोफेसर इतिहास ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रशासनिक अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सावित्रीबाई फुले ने आधुनिक समाज में स्त्री अधिकारों और शिक्षा की दिशा में अभूतपूर्व योगदान दिया। शिक्षकों व विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ. सुखवीर सिंह, केंद्र अधीक्षक, डॉ. कमल सरदाना, अजय सिंह, मिरणाल, पवन कुमार, मंजीत, दीपक, सुखबीर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें