फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: छात्रों को समाज सेवा के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
02jjrp13-  राजकीय माॅडल सांस्कृतिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूरावास में आयोजित एनएसएस कैंप में 
विज्ञापन
साल्हावास। राजकीय माॅडल सांस्कृतिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूरावास में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के चौथे दिन विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इस अवसर पर अंग्रेजी प्रवक्ता विवेक कुमार ने बच्चों को देश सेवा व समाज सेवा के प्रति प्रेरित किया। प्राचार्य सम्मत सिंह ने एनएसएस के लक्ष्य गीत को उच्चारित करवाया। स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। लड़के व लड़कियों के लिए रस्साकस्सी का आयोजन भी करवाया गया। एनएसएस प्रभारी अरविंद सिंह ने बच्चों को समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें