झज्जर। सामाजिक सद्भाव व सामुदायिक संबंधों को मजबूत बनाने को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पहल पर प्रदेशभर में हरियाणा उदय योजना के तहत कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। इसी कड़ी में बुधवार दो अगस्त को सुबह दस बजे से बहादुरगढ़ उपमंडल के गांव मांडोठी में प्रशासनिक स्तर पर जिले का चौथा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
डीसी शक्ति सिंह जिला के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संवाद करेंगे। यह जानकारी सीटीएम परवेश कादियान ने दी।
उन्होंनेबताया कि गांव मांडोठी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के साथ लगते दादा सीताराम मंदिर परिसर में सुबह दस बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। प्रात: कालीन सत्र में लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी और मौके पर पात्र लाभार्थियों को लाभ दिया जाएगा। ग्रामीणों की समस्याओं का क्रमबद्ध तरीके से समाधान को लेकर पंजीकरण डेस्क स्थापित किया जाएगा ।उजिस पर कोई भी व्यक्ति अपनी लिखित शिकायत पंजीकृत करवा सकेंगे। कार्यक्रम में मांडोठी के अलावा साथ लगते गांवों के लोग भी अपनी समस्याएं रख सकेंगे। इस अवसर पर युवा संसद, ग्राम संसद, डिबेट व अन्य प्रतियोगिताएं होगी। नशा मुक्ति ,स्वास्थ्य एवं पोषण आहार, जल संरक्षण, सुरक्षा जैसे विषयों पर सेमिनार होगा। अगले दिन सुबह गांव में सात से आठ बजे तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
सीटीएम ने बताया कि समस्याओं की सुनवाई उपरांत डीसी के साथ अधिकारी गांव के सरकारी कार्यालयों, भवनों, तालाबों आदि का दौरा करेंगे। इस दौरान स्वच्छता अभियान व पौधरोपण भी होगा। गांव में शाम के समय होने वाले खेलों में भी अधिकारी भागीदार बनेंगे। खेलों उपरांत सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। कार्यक्रम के तहत डीसी शक्ति सिहं और पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन जन संवाद कार्यक्रम ग्रामीणों से सीधे रूबरू होंगे और उनकी समस्याओं को मौके पर निदान करेंगे।