बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रेल मार्ग पर आसौदा फ्लाईओवर के पास ट्रेन की चपेट मेंं आने से एक युवक की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने रविवार की दोपहर शहर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस संबंध में फिलहाल घटना को इत्तेफाक मानकर कार्रवाई की है। मृतक की पहचान बादली गांव के करीब 27 वर्षीय सतबीर के रूप में हुई है। वह आसौदा स्थित एक प्लाई फैक्टरी के काम करता था। रविवार की सुबह घूमने के लिए के लिए निकला था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना से जांच अधिकारी एएसआई नरेश कुमारी मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। सतबीर अपने पिता का इकलौता बेटा था और अविवाहित था। संवाद