फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में ओलंपिक नर्सरी बनाएंगे : धनखड़

Mon, 23 Sep 2024 05:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
22jjrp22- झज्जर। लोगों से जनसंपर्क करते भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश धनखड़। स्त्रोत- पार्टी
विज्ञापन
झज्जर। बादली से भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश धनखड़ ने रविवार को गांव सुबाना, गिरधरपुर, तुंम्बाहेड़ी, रईया, डावला में प्रचार किया। गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। कहा कि हर जाति का अलग कल्याण बोर्ड बनाने का निर्णय लिया है, ताकि सभी को उनका हक मिल सके। बजट के आंकलन के अनुरूप संकल्प पत्र में घोषणा की गई है । प्रदेश की 18 से 60 साल की सभी बहनों को 2100 रुपये प्रतिमाह देंगे। ग्रामीण क्षेत्र से कॉलेज जाने वाली बेटियों को स्कूटर देंगे। अपने जिले में ओलंपिक नर्सरी बनाएंगे, जिसमें हर सुविधा होगी। पिछड़े वर्ग के उद्यमियों को 25 लाख रुपये तक लोन की गारंटी सरकार देगी। हर अग्निवीर को सरकारी नौकरी देने का संकल्प हमने लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने दस साल में हर वर्ग का भला किया है। हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाकर उनको आगे बढ़ाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें