फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: टिकट न मिलने से नाराज डॉ. नीना ने भाजपा को कहा अलविदा

Mon, 23 Sep 2024 05:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 51 : प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा से अपने त्याग पत्र दिखाते डॉ. नीना और सतपाल राठी। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। विधानसभा क्षेत्र बहादुरगढ़ से भाजपा का टिकट न मिलने से नाराज भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीना राठी व उनके पति सतपाल राठी ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। सतपाल राठी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष थे। यह दंपती सोमवार को कांग्रेस में शामिल होगा।
विज्ञापन

रविवार को प्रेस वार्ता में राठी दंपती ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ पर गंभीर आरोप लगाए। कहा, टिकट वितरण में धनखड़ की मनमानी की वजह से झज्जर में भाजपा का नुकसान होना तय है। डॉ. नीना सतपाल राठी के साथ किसान मोर्चा के बहादुरगढ़ शहरी अटल मंडल अध्यक्ष अमित वत्स, कानोंदा मंडल उपाध्यक्ष राहुल लडरावन ने भी अपना इस्तीफा दिया है। नीना राठी ने कहा, वह टिकट की प्रबल दावेदार थीं, लेकिन भाजपा के कुछ नेताओं ने अपने हितों को साधते हुए उनकी अनदेखी कर टिकट दूसरे को दिला दिया। उन्होंने पार्टी के हर उचित मंच पर अपनी बात रखी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सतपाल राठी ने बहादुरगढ़ में टिकट आवंटन में लेनदेन के भी गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें