10jjrp17- डीघल के सरकारी स्कूल में चोरी के बाद खुली अलमारी। स्रोत-स्कूल
बेरी। गांव डीघल में स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिया। स्कूल पहुंची महिला सफाई कर्मी ने प्रिंसिपल को चोरी की सूचना दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर फिंगर एक्सपर्ट की टीम को मौके पर बुलाया।
प्रिंसिपल भारती वर्मा ने पुलिस को बताया कि प्रिंसिपल रूम, क्लर्क रूम व कंप्यूटर लैब का ताला तोड़कर कमरों से पुराना रिकॉर्ड और कंप्यूटर लैब से 10 सीपीयू की हार्ड डिस्क चोरी हो गई। वहीं प्राइमरी स्कूल में कार्यालय का ताला तोड़कर पुराना रिकॉर्ड और एक सीपीयू की हार्ड डिस्क चोरी हो गई।
प्रिंसिपल ने बताया कि 22 दिसंबर को जिला उपायुक्त ने स्कूल में नई लैब का शुभारंभ किया था और अब चोर कंप्यूटर लैब का ताला तोड़कर सीपीयू से हार्ड डिस्क चोरी कर ले गए और खाली बॉक्स स्कूल में फेंक गए।
वर्जन
गांव डीघल के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर पुराना रिकॉर्ड व कंप्यूटर लैब के सीपीयू की हार्ड डिस्क चोरी होने की शिकायत मिली है। प्रिंसिपल की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
अशोक कुमार, जांच अधिकारी डीघल चौकी।