फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए

Sat, 17 Feb 2024 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संघों के आह्वान पर शुक्रवार को हड़ताल के दिन देवीलाल पार्क में कर्मचारी इकट्ठा हुए और विरोध, प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता एसकेएस ब्लाक प्रधान बिजेंद्र सैनी, सीटू जिला उप प्रधान मुकेश मोरखी, संयुक्त किसान मोर्चा मास्टर जयकरण दलाल ने संयुक्त रूप से की। धरने का संचालन रविन्द्र दलाल ने किया।
विज्ञापन

बिजली विभाग से राजेश किराड़, मिडडे मील प्रेम, आशा वर्कर कृष्णा, तनू, नहरी विभाग नवीन कुमार, सीटू जिला सचिव किरण बराणा, बिजली विभाग राज्य उप प्रधान बंसीलाल, जनता जनार्दन मंच धनराज तहलान, मजदूर किसान उत्थान मंच सुमित छिकारा, नगर पालिका जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड़, एआईयूटीआईयूसी सतीश, नागरिक सद्भावना समिति सतबीर दहिया, अखिल भारतीय किसान सभा दिलबाग दलाल, ग्रामीण सफाई कर्मचारी ब्रह्मपाल ने इसमें भाग लिया।
वक्ताओं ने सरकार से मांग की कि पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए। ओपीएस लागू करने वाले राज्यों को जमा की राशि वापस करने, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में एनपीएस को वापस लागू करने के प्रयास बंद करने, कर्मचारी पेंशन स्कीम (ईपीएस) 95 के तहत आने वाले कर्मचारियों को परिभाषित लाभ पेंशन स्कीम में लाया जाए।
विज्ञापन

ठेका संविदा/आउटसोर्स/दैनिक वेतनभोगी नियुक्तियां बंद, सभी ठेका संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, राज्य सरकारी विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में सभी रिक्तियों को तत्काल भरो, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का निजीकरण/निगमीकरण और सरकारी विभागों को सिकोड़ना बंद करो, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को रद्द करने, सभी कठोर आदेश और परिपत्र वापस लेने, हर पांच साल में एक बार आवधिक वेतन संशोधन लागू करने, 18 महीनों के लिए जब्त किए गए डीए/डीआर बकाया सहित सभी लंबित डीए/डीआर जारी करने, महंगाई पर रोक लगाओ, सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत, सभी स्कीम वर्कर्स को कर्मचारी का दर्जा देने, देश के किसानों को एमएसपी गारंटी देने, लेबर कोड़ को रद्द करने संबंधी मांगे हैं। इन्हें पूरा किया जाना चाहिए। कर्मचारियों ने देवीलाल पार्क से चलकर शहर में पुराना बस अड्डे तक विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें