फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम्रपान दांतों को ही नहीं शरीर के सबसे मजबूत अंग को भी पहुंचाता है नुकसान : डॉ. ब्रह्मदीप सिंह

Sat, 17 Feb 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल परिसर में चिकित्सकों के साथ बैठक लेते हुए सिविल सर्जन डॉ ब्रह्मदीप सिंह। स्रोत
विज्ञापन
झज्जर। जाड़ दांत स्वस्थ रहने चाहिए ताकि व्यक्ति अच्छे से भोजन चबा सके। इससे स्वास्थ्य सही रहेगा। साथ ही व्यक्ति को नशे से दूर रहना चाहिए, क्योंकि धूम्रपान दांत ही नहीं बल्कि शरीर में फेफड़े को भी नुकसान पहुंचता है। जाड़ एवं दांतों को मजबूत रखने के लिए डेंटल सर्जन की राय लेनी चाहिए। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने दी।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को सिविल अस्पताल के कांफ्रेंस हाल में डेंटल सर्जन की जिलास्तरीय बैठक में अपनी बात रख रहे थे। नोडल अधिकारी ममता त्यागी ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीज को आभा आईडी से जोड़ा जाएगा। नागरिक अस्पताल झज्जर की एक डेंटल चेयर सीएचसी छारा में शिफ्ट की जाएगी ताकि सीएचसी छारा के अंतर्गत आने वाले मरीज को भी डेंटल सुविधाएं आसानी से मिल सके। आमजन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए एचडब्ल्यूसी सेंटर में जागरूकता के लिए डेंटल केयर कैंप लगाए जाएंगे। 30 साल से ऊपर सभी मरीजों एवं गर्भवती महिलाओं की ओरल स्क्रीनिंग करने के आदेश दिए गए। सिविल सर्जन ने बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत जिला में 46 हेल्थ सेंटर मान्य किया जाने हैं, इसलिए डेंटल सर्जन को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के नोडल अधिकारी बनने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर एमएस डॉक्टर नरेश दहिया, उप सिविल सर्जन डॉ. मनोज कुमार सैनी, वरिष्ठ डेंटल सर्जन डॉक्टर इंदिरा धनखड़, वरिष्ठ डेंटल सर्जन डॉक्टर मेगा फोगाट, डेंटल सर्जन डॉक्टर प्रवीण, जिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक कोर्डिनेटर डॉ. मनोज यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें