बेरी।(झज्जर) थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव वजीरपुर में अज्ञात कारणों के चलते एक बुजुर्ग ने घर के बाहर अपने ऊपर तेल उड़ेलकर आग लगा ली। आग लगाने के कारणों का पता नही चल पाया है। आग लगाने के बाद बुजुर्ग की पत्नी बचाव करने लगी पत्नी भी पूरी तरह से झुलस गई। आग लगने के बाद दोनों पीजीआई एमएस भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार गांव वजीरपुर निवासी ओम सिंह पुत्र पाले राम ने अपनी मकान के बाहर अपने ऊपर तेल उड़ेलकर आग लगा ली। बेरी थाना के एसआई रणबीर सिंह ने बताया कि गांव वजीरपुर में बुजुर्ग ने अपने ऊपर तेल छिड़कर आग लगाने की सूचना मिली है। बुजुर्ग के बयान दर्ज होने के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा और जो भी कानूनी कार्रवाई होगी अमल में लाई जाएगी।