फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आठ लाख से अधिक लोगों ने नहीं लगवाई बूस्टर डोज, 31 को एक्सपायर जो जाएगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। कोरोना संक्रमण के मरीज प्रदेश में एक बार फिर बढ़ने लगे हैं, लेकिन संक्रमण को लेकर लोग गंभीर नहीं हैं। झज्जर के साथ लगते जिलों में कोरोना पैर पसार रह है। जिले में 15 मार्च को एक केस मिला था जो होम आइसोलेशन में रहते हुए ठीक हो चुका है। जिले में टीकाकरण की स्थिति को देखा जाए तो अब तक आठ लाख 19 हजार 974 लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगवाई है, जबकि एक लाख 71 हजार 794 लोगों ने तो वैक्सीन की दूसरी डोज भी नहीं लगवाई है। ऐसी स्थिति में यह लापरवाही उनके और दूसरों के लिए भारी पड़ सकती है।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जा रही है। फिलहाल विभाग के पास करीब 500 वैक्सीन बची हुई है। इनकी एक्सपायरी में भी चार दिन का समय बचा हुआ है। हालांकि विभाग के अधिकारियों का दावा है कि चार दिन में यह वैक्सीन प्रयोग कर ली जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में इस समय एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब कोरोना की जांच के लिए सैंपलिंग बढ़ाई जा रही है। सिविल सर्जन की तरफ से सभी अस्पतालों को आदेश जारी किए गए हैं कि खांसी, जुकाम व अन्य लक्षण वाले मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों को देखा जाए तो कोरोना काल की शुरुआत से अब तक जिले में 24117 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 363 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

हर तरफ दिखाई दे रही लापरवाही
जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर हर तरफ लापरवाही दिखाई दे रही है। न हो मास्क का प्रयोग किया जा रहा है और न ही शारीरिक दूरी का पालन हो रहा है। सैनिटाइजर का प्रयोग तो लोग पूरी तरह से भूल चुके हैं। सामान्य अस्पताल में भी दिन भर मरीजों की भीड़ लगी रहती है। यहां कोई-कोई कर्मचारी या चिकित्सक मास्क लगाए दिखाई देते हैं, लेकिन 95 फीसदी लोग व चिकित्सक तक मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं।

ये हैं तैयारियां
विभाग की तरफ से सामान्य अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। इसके साथ ही सभी बेड तक ऑक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई है। झज्जर व बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट भी लगाए गए हैं। इसके अलावा ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए आठ और ऑक्सीजन प्लांट हैं।
विज्ञापन

- वर्जन
जिले में करीब 500 वैक्सीन बची हैं। इनकी एक्सपायरी 31 मार्च है। इससे पहले इन्हें प्रयोग कर लिया जाएगा। लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आ रहे हैं।
- डॉ रणवीर सिंह, प्रभारी वैक्सिनेशन एवं उप सिविल सर्जन, झज्जर

जिले में कोरोना का कोई भी मामला नहीं है। लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी नियमों का पालन कर खुद व दूसरों का भी बचाव करें। विभाग की तरफ से वैक्सीन लगाई जा रही हैं। अस्पतालों में पहुंचकर लोग वैक्सीन लगवा सकते हैं।
- डॉ ब्रह्मदीप, सिविल सर्जन, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें