बहादुरगढ़। वीरवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान लाइनपार के हरि नगर निवासी कृष्ण(69) के रूप में हुई है। जीआरपी थाना पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
दरअसल, कृष्ण निवासी हरिनगर लाइनपार रोज अपने घर से मालगोदाम रोड के नजदीक अपने साथियों के पास आता-जाता था। वीरवार को दोपहर बाद करीब साढ़े बजे वह घर से निकला था और रात तक घर नहीं लौटा।