फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो गाड़ियों में आए बदमाशों ने ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या की

Sat, 02 Dec 2023 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव सौलधा में एक ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर दो गाड़ियों में सवार होकर ढाबा पर आए थे। वारदात के बाद सभी हमलावर कार में सवार होकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। ढाबा संचालक की कमर में एक गोली लगी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

वारदात वीरवार रात करीब सवा 12 बजे की है। अब तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गांव सौलधा निवासी राजेश उर्फ राजे पुत्र मांगेराम ने 10-12 साल से राजे उस्ताद नाम से ढाबा खोल रखा है। वीरवार रात को वह ढाबे पर ही काम कर रहा था और उसका भतीजा पवन कुमार ढाबे के पीछे खेतों में पानी लगा रहा था। पवन कुमार ने बताया कि रात करीब सवा 12 बजे ढाबे पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वह भागकर ढाबे की तरफ आया तो तेजी से एक सफेद रंग की गाड़ी सौलधा गांव की तरफ तो दूसरी काले रंग की गाड़ी बादली की तरफ गई। ढाबा के अंदर जाकर देखा तो उसका चाचा राजेश काउंटर के पास खून से लथपथ पड़ा था और उसकी कमर में गोली लगी हुई थी। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों और हत्यारों का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें