फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नशेडियों का अड्डा बना पुराना बस स्टेंड, सीएम से मिलकर की मेट्रो पार्किंग बनाने की मांग

Fri, 09 Aug 2024 06:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के समक्ष पुराने बस स्टैंड पर मेट्रो पार्किंग व मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बनवाने की मांग
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नजफगढ़ रोड पर पुराना बस स्टैंड नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। यहां गंदगी के चलते आमजन को परेशानी हो रही है। इसकी दीवार टूट चुकी है। बारिश के दिनों में यहां का हाल बुरा हो जाता है। इस संबंध में ग्रीवेंस कमेटी मेंबर जसबीर सैनी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी से यहां जल्द मेट्रो पार्किंग एवं मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बनवाने की मांग की। सैनी ने मुख्यमंत्री को बताया कि मेट्रो विभाग को यह जमीन सिर्फ कागजों में मिली है, लेकिन बस स्टैंड वर्कशॉप वालों ने इसे अभी खाली नहीं किया है।
विज्ञापन

पुराना बस स्टैंड जब से बाईपास पर शिफ्ट हुआ है तभी से पुराना बसस्टैंड परिसर की जगह खाली है। लोग यहां खुले में शौच करते हैं। रात के समय पुराना बस स्टैंड नशेड़ियों का अड्डा बन जाता है। ग्रीवेंस कमेटी मेंबर जसबीर सैनी ने यहां मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बनवाने की मांग भी की है ताकि सरकार की आय बढ़े। मेट्रो पार्किंग बनने से जहां आय का स्त्रोत बढ़ेगा, वहीं लोगों को जाम और गंदगी से राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया है कि जल्द ही इस पर संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर यहां जनहित के लिए काम जल्द करवाए जाएंगे। इस दौरान उनके साथ विक्रम, रामफल, सतप्रकाश, कवर सिंह, कृष्ण, अनिल, सुभाष, नीरज, मनदीप रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें