साल्हावास। गांव बहु के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में डायट माछरोली से सीनियर फैकल्टी सदस्य सुनील कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में प्रातः कालीन सभा में विद्यार्थियों की योग क्रियाओं व अन्य गतिविधियों जैसे सामान्य ज्ञान के प्रश्न व पहेली पूछना का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों के बीच में बैठकर भोजन किया और भोजन की भी जांच की। उन्होंने कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों की सभी विषयों की तैयारियों को लेकर भी छात्रों से प्रश्न पूछे। संवाद