बहादुरगढ़। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों में शामिल रहे गांव चिड़ी निवासी रामजी लाल की स्मृति में नवगठित साहित्यिक संस्था की ओर से सेक्टर-9 में काव्योत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनेक कवियों ने भावपुष्प अर्पित करने के अलावा अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता गीतकार कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने की। संचालन डॉ. मनजीत भारतीय ने किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि विरेंद्र कौशिक सहित कुमार राघव, सुनीता, अनिल भारतीय गुमनाम, वेद भारती, अर्चना झा, राजकुमार गाइड, मुकेश व्यास, मुन्ना दिल्लेरी ने रचनाएं प्रस्तुत की। संवाद