फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हास्य व्यंग्यों से कवियों ने अधिकारियों और वकीलों को खूब गुदगुदाया

Sun, 27 Oct 2024 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिवाली पर्व को लेकर बार एसोसिएशन बहादुरगढ़ की ओर से पहली बार दीप महोत्सव व कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया। इसमें न्यायपालिका व प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा बार एसोसिएशन से जुड़े वकीलों ने भाग लिया। जाने-माने कवियों ने अपनी हास्य, व्यंग्य पर आधारित कविताओं की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

दीप महोत्सव में मुख्य तौर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया, जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह, पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा, प्रिंसिपल जज फेमिली कोर्ट भावना जैन, एसडीजेएम सोनिया श्योकंद, एसडीएम परमजीत चहल, जेएमआईसी आशिमा गर्ग ने शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता बार एसोसिएशन बहादुरगढ़ के प्रधान सत्यवान राठी ने की। वहीं बार की तरफ से जिन अधिवक्ताओं को वकालत में 40 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है उन्हें सम्मानित किया गया। इनमें रामेहर राठी, पूर्व प्रधान बिजेंद्र राठी, राजेंद्र कादियान, उमेद सिंह दहिया, तेजबीर गुलिया, प्रताप सिंह मलिक, रणबीर मान, बलबीर सिंह, सुखबीर जून, रामफूल चौधरी, भीम सिंह दलाल, नरेंद्र छिल्लर, आरके मजीठिया व अन्य शामिल रहे।
कवि सम्मेलन में जाने माने हास्य कवि अरुण जेमिनी, अनिल अग्रवंशी, जगबीर राठी, मास्टर महेंद्र झज्जर, खुशबू शर्मा, सुंदर कटारिया ने चुटकुलों, व्यंग्य, हास्य पर आधारित अपनी रचनाओं व कविताओं से लोगों की खूब वाहवाही लूटी। दीप महोत्सव का मंच संचालन वकील पूर्व प्रधान सतीश छिकारा, वर्तमान सचिव राजदीप छिल्लर व पूर्व सचिव रविन छिल्लर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें