फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ग्रैप को लेकर अधिकारियों और उद्यमियों ने किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एक अक्टूबर से ग्रैप लागू हो जाएगा। ग्रैप के चलते डीजल जनरेटर नहीं चल पाएंगे। इसे लेकर उद्यमियों की चिंता बढ़ी हुई है। काम प्रभावित न हो, इसलिए उद्यमी बिजली निगम से पर्याप्त आपूर्ति की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को फिर से बिजली निगम के अधिकारियों और उद्यमियों के बीच इस विषय पर मंथन हुआ। बीसीसीआई में आयोजित बैठक में बिजली निगम के एसई यशवीर सिंह मलिक, एक्सईएन अजय कोहाड़, एसडीई अजय सिंहरोहा, दीपक कौशिक, मनीष, राहुल शामिल हुए। वहीं, बीसीसीआई के प्रधान सुभाष जग्गा, सीनियर वॉइस प्रेसिडेंट नरिंदर छिकारा, विकास आनंद सोनी, पवन जैन सहित अन्य उद्यमी इस दौरान मौजूद रहे। उद्यमियों ने अधिकारियों को बताया कि एमआईई के दोनों भागों में ओवरलोडिंग की समस्या है। बार-बार कट लग जाते हैं। वहीं, एचएसआईआईडीसी में भी आपूर्ति संबंधित समस्या गहराई हुई है। आपूर्ति न होने पर डीजी सेट का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन अब ग्रैप लागू होने पर डीजी सेट नहीं चला पाएंगे। डीजी चलाने के लिए जो किट का विकल्प है, वो बहुत महंगा है। यदि डीजी नहीं चला पाते हैं तो काम चलाना मुश्किल हो जाएगा। इकाइयों से केवल उद्यमी ही नहीं, हजारों श्रमिकों के परिवार भी जुड़े हैं। इसके अलावा कई मशीनें ऐसी होती हैं, जिनके लिए लाइट जाने पर तत्काल डीजी चलाना होता है। यदि ज्यादा देर हो जाए तो माल और मशीन खराब होने की आशंका बन जाती है। उद्योगों को नुकसान न हो, इसलिए औद्योगिक क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली आपूर्ति आपूर्ति दी जाए। उद्यमियों की मानें तो अधिकारियों ने उनकी मांगों को सुना और ओवरलोडिंग तथा बार-बार लगने वाले कटों का समाधान करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें