फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 17 वर्षीय पलक ने भारत की झोली में डाला एक और गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली (बहादुरगढ़)। चीन में चल रहे 19वें एशियन गेम्स में बादली के निमाना गांव की पलक गुलिया ने शुक्रवार को दो पदक देश की झोली में डाले हैं। पहला पदक पलक की तीगड़ी टीम ने रजत के तौर पर देश के नाम किया, जबकि दूसरा पदक पलक ने एकल प्रतियोगिता में स्वर्ण पर निशाना साधकर जीता है। वूमैन वर्ग में पलक ने 10 मीटर एयर पिस्टल से निशाना साधकर स्वर्ण पदक हासिल किया। पलक के पदक जीतने के बाद गांव में खुशी का माहौल बन गया। पलक गुलिया ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण जीता है। 17 वर्ष की पलक का यह अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में पहला व्यक्तिगत पदक है। उसने फाइनल में 242.1 स्कोर किया जो एशियाई खेलों में रिकॉर्ड भी है। 17 साल की पलक ने भारत को एशियन गेम्स 2023 का 8वां गोल्ड दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें