फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एलाइड स्ट्रिप्स कंपनी से दो हार्ड डिस्क ले गए अधिकारी

Sat, 20 Jul 2024 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 53 : प्रदीप अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर, एलाइड स्ट्रिप्स लिमिटेड कंपनी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ में एएसएल (एलाइड स्ट्रिप्स लिमिटेड कंपनी) पर ईडी की रेड के मामले में कंपनी प्रबंधन का बयान सामने आया है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप अग्रवाल का कहना है कि उनका विधायक राव दान सिंह और उनके बेटे अक्षत सिंह से कोई संबंध नहीं है। कंपनी के नए मालिकों ने एनसीएलटी के जरिये 23 अक्तूबर 2022 को यह कंपनी खरीदी थी।
विज्ञापन

कहा कि बैंक ने लोन नहीं चुकाने के कारण इस कंपनी की कुर्की की थी। जिसे बोली लगाकर नए प्रबंधन ने टेक ओवर किया था। इसलिए कंपनी के पुराने प्रमोटर महेंद्र अग्रवाल और गौरव अग्रवाल के साथ-साथ विधायक राव दान सिंह और उनके बेटे अक्षत सिंह के साथ कंपनी के नए प्रबंधन का कोई संबंध नहीं है। कंपनी डायरेक्टर ने बताया कि ईडी अधिकारी कंपनी से पुराने कंप्यूटर की दो हार्ड डिस्क और लेनदेन संबंधी कागज ले गए हैं। उनकी तरफ से अधिकारियों का जांच में पूरा सहयोग किया गया।


प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम वीरवार सुबह 7:30 बजे कंपनी के अंदर दाखिल हुई थी। उन्हें कंपनी से संबंधित सभी कागज दिखाए गए। इतना ही नहीं नए प्रबंधन ने उच्च न्यायालय में एक रिट भी दाखिल की है। ताकि नए प्रबंधन को पुराने मुकदमे और जांच एजेंसी से मुक्ति मिल सके। इसके लिए संबंधित बैंक से भी श्वेत पत्र जारी करने की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन




गौरतलब है कि वर्ष 2022 में हुए 1392 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड मामले की जांच के लिए ईडी टीम बहादुरगढ़ की एलाइड स्ट्रिप्स लिमिटेड कंपनी में जांच के लिए पहुंची थी। कंपनी के नए मालिकों की ओर से मैनेजिंग डायरेक्टर ने अपना पक्ष रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें