फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें अधिकारी : डीसी

Fri, 14 Jun 2024 06:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। डीसी शक्ति सिंह ने कहा कि अधिकारी जिलाभर में चल रही विकास परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समयावधि में पूरा करना सुनिश्चित करें। साथ ही सरकार द्वारा जनसमस्याओं के समाधान को लेकर आयोजित समाधान शिविरों में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। चूंकि समाधान शिविर प्रदेश सरकार का फ्लैगशिप कार्यक्रम है। सरकार की सोच है कि नागरिकों को निर्बाध रूप से सरकार की जनहितैषी नीतियों का लाभ मिले।
विज्ञापन


डीसी वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में रोहतक मंडलायुक्त संजीव वर्मा की वीसी उपरांत अधिकारियों की बैठक में योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर एडीसी सलोनी शर्मा भी उपस्थित रहीं। उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान में बहादुरगढ़ स्थित नागरिक अस्पताल, सैनिक विश्राम गृह, कुलाना में कन्या कॉलेज सहित अनेक परियोजनाओं पर निर्माण कार्य चल रहे हैं। इन परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाए। अगर किसी प्रकार की कोई तकनीकी अड़चन हैं तो उन्हें तुरंत दूर किया जाए।
उन्होंने बाढ़ प्रबंधन प्लान, परिवार पहचान पत्र, जल निकासी, शहरी क्षेत्रों में जल निकासी सुविधा,आस पोर्टल, डी प्लान सहित अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। डीसी ने कहा कि सेवा के अधिकार के तहत सेवा अधिकार आयोग ने ऑटो अपील सिस्टम तैयार किया हुआ है। सेवा के अधिकार के तहत हर सेवा की समय सीमा निर्धारित की हुई है। उन्होंने कहा कि समय सीमा पूरी होने पर शिकायत ऑटो मोड में ऑटो अपील सिस्टम में चली जाती है। इसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो, जनसंवाद पोर्टल सहित अन्य सोशल मीडिया पर दर्ज शिकायतों का समय पर निदान सुनिश्चित करें ताकि आमजन को राहत मिलें और जनता में पारदर्शी व्यवस्था का संदेश जाए।
विज्ञापन

उन्होंने जल शक्ति अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि इस बार आगामी सीजन में ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण को लेकर संबंधित विभाग प्रभावी रूप से तैयारी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बरसाती सीजन शुरू होने से पहले पशुओं का जरूरी टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारी प्रभावी रूप से कार्य करें। साथ ही बरसात से पूर्व सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाए। गांवों में बिजली, पानी, सिंचाई संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए भी डीसी ने निर्देश दिए।

बैठक में यह अधिकारी रहे उपस्थित

एडीसी सलोनी शर्मा, एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, एसडीएम बादली सतीश यादव, एसडीएम बहादुरगढ़ परमजीत सिंह चहल, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, डीएमसी परवेश कादियान, एसीपी शमशेर सिंह, डीआरओ प्रमोद चहल, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता सतीश जनावा, डिप्टी सीईओ निशा तंवर, पीडब्लयूडी के कार्यकारी अभियंता सुमित कुमार, तहसीलदार कीर्ति व शिखा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें