फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आईटीआई गुढ़ा में अब तक 300 ने किया आवेदन

Fri, 14 Jun 2024 06:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झज्जर एट गुढ़ा में दाखिला प्रक्रिया के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। अब तक 300 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवा दिया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झज्जर एट गुढा में 15 ट्रेड एवं 33 यूनिट में कुल 504 सीटों पर दाखिले किए जाने हैं। विद्यार्थियों के लिए आईटीआई में हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं। आईटीआई के प्रधानाचार्य एवं नोडल अधिकारी जीतपाल ने बताया कि आईटीआई में नए सत्र (2024-2025) में दाखिले के लिए आनलाइन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। उन्होंने बताया कि दाखिले के लिए आवेदक 21 जून तक दाखिला लिंक पर आवेदन कर सकते हैं। दाखिले से संबंधित दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र, ईमेल आईडी, दसवीं आधारित योग्यता प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट की कॉपी व मोबाइल नंबर के साथ साथ फैमिली आईडी को भी जरूरी किया गया है। सरकार ने आईटीआई में कोर्स करने वाले विद्यार्थियों के लिए निशुल्क पासपोर्ट बनवाने की सुविधा भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें