11jjrp10- बेरी मंडी में खरीद का जायजा लेती एसडीएम। स्रोत-प्रचार विभाग
बेरी। एसडीएम रेणुका नांदल ने मंगलवार को बेरी स्थित नई अनाज मंडी का दौरा कर पीआर धान खरीद का जायजा लिया।उन्होंने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को खरीद कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद कार्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित खरीद एजेंसी खरीद के साथ ही धान उपज का त्वरित उठान सुनिश्चित करें। हरियाणा वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के प्रबंधक अजय बेनीवाल ने एसडीएम को अब तक खरीद की गई उपज की विस्तार से जानकारी दी। एसडीएम ने खासतौर पर भंडारण (स्टोरेज) की बेहतर योजना बनाने पर जोर दिया और मंडी परिसर में स्वच्छ पेयजल, शौचालय, बिजली और सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मार्किट कमेटी से सचिव संजय फौगाट, तेजवीर सिंह मौजूद रहे।