14jjrp02- डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में आयोजित हवन यज्ञ में भाग लेते शिक्षक व विद्यार्थी। स्रो
झज्जर। डीएवी शिक्षण संस्थान व आर्य प्रादेशिक सभा हरियाणा के तत्वावधान में जारी वैदिक पुण्य मास के तहत मंगलवार को डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में पांच कुंडीय वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती और आर्य समाज की शिक्षाओं को याद करने, उनके समर्पण से सीख लेने, उनके त्याग के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए समय-समय पर ऐसी गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। मंगलवार को आयोजित यज्ञ में आर्य समाज झज्जर के ब्रह्मचारी इंद्रजीत के ब्रह्मत्व में स्कूल प्रबंधन के सदस्यों व विद्यार्थियों ने आहुतियां दीं। प्रिंसिपल पंकज वालिया ने आर्य समाज के पदाधिकारियों को तुलसी के पौधे भी भेंट किए गए। इस मौके पर आर्य समाज के महामंत्री प्रकाशवीर आर्य, रिटायर्ड बीईओ वीके नरूला, ओमप्रकाश अहलावत, लेखा प्रबंधक संजय तिवारी और मनिता अहलावत मौजूद रहे।