फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 30 हजार के कर्ज में 78 हजार से अधिक दिए और 40 हजार बकाया, नहीं दिए तो मारपीट

Thu, 11 Apr 2024 10:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार सफाई कर्मचारी नवीन का आरोप है कि उसने फाइनेंसर से कुछ माह पहले 30 हजार रुपये का कर्ज लिया और 78 हजार रुपये से अधिक लौटा चुका है। इसके बावजूद उस पर 40 हजार रुपये बकाया दिखाया जा रहा है। फाइनेंसर इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं और वीरवार को उसको गाड़ी में डालकर ले गए और बेरहमी से मारपीट की। युवक ने बताया कि वह पांच माह का वेतन दे चुका है। जैसे-तैसे वह उनके चुंगल से बचकर बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचा और अपना इलाज शुरू कराया। इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी है, लेकिन शाम तक केस दर्ज नहीं हो सका था। नवीन ने बताया कि उसके साथ मारपीट की और 100 उठक-बैठक भी लगवाई। मारपीट में उसकी कमर, पांव, गर्दन आदि में चोट आई हैं। मामले की हकीकत पुलिस जांच के बाद हो पाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें