24jjrp02- डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे। स्रोत-पुलिस
- फोटो : samvad
झज्जर। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में ग्रेजुएशन डे समारोह में नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विद्यार्थियों ने नृत्य और अन्य रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य पंकज वालिया ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा ही जीवन की सुदृढ़ नींव होती है। उन्होंने कहा कि डीएवी संस्थाओं का उद्देश्य केवल शैक्षणिक विकास तक सीमित नहीं है बल्कि विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार, अनुशासन, देशभक्ति और नैतिक मूल्यों का समुचित विकास करना भी है। अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे बच्चों के साथ अधिक समय बिताएं और मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से बचें। संवाद