फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गुलिया क्रिकेट अकादमी ने 12 रनों से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ और यूनीक स्पोर्ट्स क्लब एकादश की टीम के बीच मंगलवार को क्रिकेट मैच हुआ। इसमें गुलिया क्रिकेट अकादमी की टीम ने 12 रनों से जीत दर्ज की। विजेता टीम के खिलाड़ी नकुल यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

एचएस सोलंकी स्पोर्ट्स अकादमी में मुकाबला हुआ। गुलिया क्रिकेट अकादमी ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 40 ओवर में पांच विकेट पर 306 रन बनाए। बल्लेबाजी में कप्तान अभिषेक प्रसाद ने 61 गेंदों में छह चौकों व तीन छक्कों की मदद से 69 रन बनाए।
गेंदबाजी में चन्द्रभान ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनीक स्पोर्ट्स क्लब एकादश की टीम 39.2 ओवर में 294 रन पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी में सारंग गुलेरिया ने 52 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 55 रन बनाए। गेंदबाजी में नकुल यादव व यशदीप अहलावत ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

इस दौरान मैच में गुलिया क्रिकेट अकदमी बहादुरगढ़ की टीम के खिलाड़ी अभिषेक प्रसाद को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहीं गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम के खिलाड़ी नकुल यादव को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें