22jjrp09- गांव बहु के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एनएसएस कैंप में मौजूद छा
साल्हावास। गांव बहु के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना कैंप रेखा रानी के मार्गदर्शन में लगाया गया। इसमें विद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. प्रदीप धांगड़ ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के उद्देश्यों व स्वयंसेविकाओं के कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रिंकी, मदन जांगू, गुलाबो, इको क्लब प्रभारी कुमारी बीरमति, शैलजा, सुयत्ना, सुरेंद्र, रामफल शास्त्री, सुभाष, सुधीर, मुकेश व नवीन उपस्थित रहे।