फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई ने आंदोलन के दौरान मरने वाले किसानों के आश्रितों की मदद करने की घोषणा की

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब से काफी काफी संख्या में किसान वीरवार को टीकरी बॉर्डर पर पहुंचे। इस दौरान कनाडा से आए अनिवासी भारतीय (एनआरआई) बलविंदर सिंह ने आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के प्रत्येक आश्रित परिवार को 50 हजार रुपये मदद देने की घोषणा की है। कनाडा से आए पंजाब मूल के एनआरआई बलविंदर सिंह ने किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले 11 किसानों के प्रत्येक आश्रित को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की। साथ ही कहा कि आंदोलन में किसी अन्य किसान की भी जान गई तो उसके आश्रितों को भी वह 50 हजार रुपये की मदद देंगे। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रधान जितेंद्र उर्फ बबला, मुक्तसर साहिब कुलहिंद सभा पंजाब के चरणजीत सिंह, भाकियू भिवानी की युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रवि आजाद व बलबीर जाखड़ समेत कई नेताओं ने बार्डर पर आयोजित किसानों की सभा को संबोधित किया। वहीं टीकरी बार्डर पर किसानों की सभा वीरवार को अन्य दिनों की तुलना में कुछ पहले लगभग साढ़े तीन बजे संपन्न हो गई। सभा को पंजाब-हरियाणा व राजस्थान किसान नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें