-फोटो 84 : जीडी गोयनका के विद्यार्थी स्कूल स्टाफ के साथ। स्रोत स्कूल
बहादुरगढ़। एचएल सिटी स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा बारहवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। 61 विद्यार्थियोंं ने परीक्षा में भाग लिया जिसमें से तीन ने अलग-अलग विषय में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं 50 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 90 से अधिक अंक प्राप्त किए। स्कूल निदेशिका शैलजा जून ने अपने संदेश में कहा कि विद्यार्थियों की यह शानदार सफलता पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकों को बधाई दी। संवाद