फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विकास कार्यों के लिए नप ने 113 करोड़ का बनाया प्रस्तावित बजट

Sat, 01 Mar 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 62 : नगर परिषद कार्यालय में हुई बोर्ड की बैठक। संवाद - फोटो : स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दो दिनों तक चली नगर परिषद की बैठक में जहां पहले दिन वीरवार को पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड में विकास न कराए जाने की बात कही। वहीं, दूसरे दिन शुक्रवार को नगर परिषद बहादुरगढ़ का वित्त वर्ष 2025-26 की आय और खर्च का बजट प्रस्तुत किया गया। नगर परिषद की ओर से वर्ष 2025-26 में बहादुरगढ़ के विकास के लिए 113 करोड़ का प्रस्तावित बजट तैयार किया गया है।
विज्ञापन


नप चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि सभी पार्षदों की सहमति से नगर परिषद का 2025-26 की आय और खर्च का बजट पास किया गया है। बजट में प्रस्तावित ओपनिंग बैलेंस 65 करोड़ 43 लाख 72 हजार 878 करोड़ रुपये रहेगा और प्रस्तावित इनकम 2025-26 में 1 अरब 13 करोड़ 20 लाख 20 हजार रुपये रहेगी। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 प्रस्तावित व्यय 1 अरब 12 करोड़ 49 लाख 60 हजार 867 करोड़ रुपये रहेगा तथा 31 मार्च 2026 को प्रस्तावित क्लोजिंग बैलेंस 66 करोड़ 14 लाख 32 हजार 001 रुपये रहेगा।
चेयरपर्सन ने बताया कि दो दिवसीय बैठक में विकास कार्यों के लिए टेंडर लगाने, जल निकासी के लिए नालों का निर्माण, नालों की मरम्मत करने, पार्को का सुंदरीकरण, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था, बेसहारा पशुओं, डेयरी वालों पर जुर्माना लगाने, दूध निकालकर पशुओं को खुला छोड़ने वालों पर जुर्माना लगाने सहित कई विषयों पर पार्षदों से चर्चा की गई और इसके लिए योजना भी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ शहर को हरियाणा के सबसे विकसित शहरों में शामिल करना ही प्राथमिकता है। बैठक में वाइस चेयरमैन राजपाल शर्मा, ईओ संजय रोहिल्ला, एमई राजेश कुमार, जेई संदीप, नीरज, आशीष, बीआई विवेक जैन, एलओ नीरज कुमार, एसआई सुनील हुड्डा के अलावा शहर के सभी वार्डों के पार्षदों मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें